ताजमहल के रॉयल गेट पर विदेशी पर्यटकों ने डांस करते हुए बनाई रील, होगी कार्रवाई
आगरा (यूपी) में ताजमहल के रॉयल गेट के बाहर कुछ विदेशी युवतियों का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसी को 'मना कर न इनको' कहते सुना जा सकता है। ताजमहल के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा, "वीडियो की जांच करवाई जा रही है और अगर गाइड की भूमिका दिखाई दी तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।"