ताजमहल देखने गए हरियाणा के पर्यटक को आया हार्ट अटैक, युवक ने CPR देकर बचाई जान
हरियाणा के सोनीपत से पर्यटक हितेश कुमार अपने दोस्तों के साथ सोमवार को ताजमहल देखने के लिए आगरा गया था जहां उसे टिकट विंडो के पास साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान वहां भीड़ में मौजूद एक युवक ने सीपीआर देकर हितेश की जान बचाई जिसका वीडियो सामने आया है। हितेश को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।