ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का फर्ज़ी वीडियो हुआ वायरल, आगरा पुलिस ने बताई सच्चाई
भारत और पाक में तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले से आगरा के ताजमहल में आग लग गई है। आगरा पुलिस ने बताया, "ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो एआई जेनरेटेड/फेक है। ऐसे पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।"