ताजमहल में पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने किया 'हमला'; हुए भगदड़ जैसे हालात
आगरा (यूपी) के ताजमहल में रविवार को मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर 'हमला' कर दिया जिससे वहां कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षाकर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एहतियात के तौर पर करीब आधा घंटे तक ताजमहल में प्रवेश रोक दिया गया। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।