तेजस एक्सप्रेस के खाने में निकली मक्खी, तस्वीर वायरल होने के बाद रेलवे ने ठोका ₹1 लाख जुर्माना
तेजस एक्सप्रेस में परोसे गई वेज बिरयानी में मरी हुई मक्खी निकली है। शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने संबंधित केटरिंग फर्म पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है और उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करके पूछा है कि क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नाराज़गी जता रहे हैं।