तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिले तेज प्रताप, पूछा- आपका विधायक नहीं आया?
परिवार-आरजेडी से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों अपने भाई तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर (बिहार) में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। इस दौरान एक महिला के घर पहुंचे तेज प्रताप ने पूछा, 'आपके विधायक नहीं आए?' जिसपर उसने 'नहीं' कहा। महिला के 'तेज प्रताप हमारे विधायक हैं' कहने पर उन्होंने कहा, "नहीं, वह तेजस्वी हैं।"