'बिहार और बंगाल में फिर से हो चुनाव', SIR के बीच तेजस्वी यादव की बड़ी मांग
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने SIR रिपोर्ट के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग को BJP की कठपुतली बताया और आरोप लगाया कि मोदी-शाह सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं, ममता बनर्जी ने भी फिर से चुनाव कराने की मांग की है।