तेजस्वी ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, JDU ने कहा- तेजस्वी को फाइनेंस करते हैं शराब कारोबारी
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि शराबबंदी कानून मज़ाक बन गया है और बिहार में अवैध शराब का ₹40,000 करोड़ से अधिक का कारोबार किया जा रहा है। इस पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा, "शराबबंदी कानून से तेजस्वी यादव को दिक्कत है...क्योंकि शराब कारोबारी तेजस्वी को फाइनेंस करते हैं।"