तेजस्वी बोले- नीतीश को कुछ खिलाया जा रहा है, उनकी सेहत इतनी कैसे गिर गई; JDU ने दी प्रतिक्रिया
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जमुई के एक कार्यक्रम के बाद कहा है, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ खिलाया-पिलाया जा रहा है, उनकी सेहत में इतनी गिरावट कैसे हो गई? उनकी बढ़ती उम्र की हमें चिंता है।" इसपर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "यह तेजस्वी की बौखलाहट है...उनको पता है...नीतीश के बिना वह कुछ भी नहीं हैं।"