तेजस्वी भैया सीएम होंगे तो कट्टा लेकर घूमेंगे...RJD की रैली में बोल रहे बच्चे का वीडियो वायरल
बिहार में आरजेडी की रैली में गए एक बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह कह रहा है, "तेजस्वी भैया सीएम होंगे तो हम कट्टा लेकर घूमेंगे।" बीजेपी नेता अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी की आलोचना की। उन्होंने X पर लिखा, "राजद का तेजस्वी शिक्षा मॉडल! इनके स्कूल का बच्चा-बच्चा, सीखता है "क" से कट्टा-कट्टा।"