तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दो वोटर आईडी रखने के मामले में चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। आयोग ने उन्हें 1 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC-नंबर से संबंधित वोटर आईडी कार्ड को 8 अगस्त तक जमा करने को कहा है। पहले नोटिस का जवाब ना मिलने पर आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है।