तेजस्वी सूर्या से पूछा गया- पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?; उनका जवाब हुआ वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने के सवाल पर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या का जवाब वायरल हो गया है। उन्होंने कहा, "भाषण का ज़माना बीत चुका है। 24/7 सोशल मीडिया के दौर में जब मैं सीधे वोटरों से बात कर सकता हूं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई मतलब नहीं रह गया है। पीएम हर दिन बातचीत करते हैं।"