ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद है, शराब नहीं: बिहार में ताड़ी विवाद पर चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद है और इसे शराब नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "एनडीए के सहयोगी के तौर पर मेरी पार्टी बिहार सरकार का समर्थन कर रही है लेकिन शासन का हिस्सा नहीं।" इससे पहले, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि सत्ता में आने पर ताड़ी से प्रतिबंध हटाया जाएगा।