तूतीकोरन में उद्योगपति के इशारे पर पुलिस ने चलाई थीं गोलियां: 13 लोगों की मौत पर मद्रास HC
मद्रास हाईकोर्ट ने 2018 में तूतीकोरन/तूतुकुड़ी (तमिलनाडु) में स्टरलाइट कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलाने के मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही जांच पर नाखुशी जताई है। कोर्ट ने कहा, "हमारा मानना है कि पुलिस द्वारा लोगों पर की गई फायरिंग एक उद्योगपति के इशारे पर की गई थी।" इसमें 13 लोग मारे गए थे।