तितलियां चुराने वाले बाप-बेटे पर श्रीलंका में लगा ₹1.67 करोड़ का जुर्माना
श्रीलंका की एक अदालत ने 92 प्रजातियों की तितलियों समेत सैकड़ों दुर्लभ कीड़ों की तस्करी की कोशिश करने वाले इटली के एक पिता-पुत्र पर ₹1.67 करोड़ जुर्माना लगाया है। कोर्ट में बताया गया कि याला नैशनल पार्क के पास से गिरफ्तार पिता-पुत्र वैक्स व केमिकल इस्तेमाल कर कीड़े पकड़ते थे और उनके पास कीड़ों से भरे कई जार मिले हैं।