तीन कंपनियों के ऑर्डर बुक में हुआ बड़ा बदलाव, 10% तक उछल गए शेयर
विक्रम सोलर, एसीएमई सोलर और एसपीएमएल इंफ्रा के ऑर्डर बुक में सोमवार को बड़ा फेर-बदल हुआ। इसका असर इन तीनों कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा और ये कारोबार के दौरान 10% तक उछल गए। विक्रम सोलर को एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन से हाई एफिशिएंसी वाले 336 मेगावाट के सौर मॉड्यूल की सप्लाई का एक बड़ा ऑर्डर मिला है।