तीन दिन तक गिरावट के बाद 1000 से अधिक अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाज़ार में पिछले तीन सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को टूट गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 319 की बढ़त के साथ 25,112 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।