तीन पूर्व CM, 18 सांसद और 12 महिलाएं, 2029 के लिए BJP के पदाधिकारियों का एलान
बीजेपी की नई 64 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में 3 पूर्व CM, 18 सांसद और 12 महिलाएं शामिल हैं। एनडीटीवी के विश्लेषण के मुताबिक, टीम के 40% से अधिक सदस्य वंचित समुदायों से हैं और भौगोलिक दृष्टि से नई टीम में 23 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के लोग शामिल किए गए हैं। 6 सदस्य 40 से कम उम्र के हैं।