तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने किया सुसाइड
तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने मंगलवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। भारतीय पैरा-ऐथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस सत्यनारायण ने TOI से कहा, "मुझे बताया गया कि उन्होंने कल रात फ्लैट में ज़हर खा लिया...यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" 42-वर्षीय नीरज भाला फेंक के साथ डिस्कस-थ्रो और शॉटपुट में भी हिस्सा लेते थे।