तानाशाही रवैया है: पंजाब पुलिस के किसानों के तंबू हटाए जाने पर राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को हटाए जाने और बुलडोज़र से टेंट तोड़े जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पुलिस की यह कार्रवाई तानाशाही रवैया है। प्रशासन और अधिकारियों को बातचीत से रास्ता निकालना चाहिए था।"