तृप्ति के 'वादा नहीं किया था' बयान के बाद इवेंट के आयोजकों ने जारी किया उनकी हामी का वीडियो
ऐक्ट्रेस तृप्ति डिमरी द्वारा जयपुर में इवेंट में शामिल होने का वादा करने से इनकार किए जाने के बाद इसके आयोजकों ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में ऐक्ट्रेस 'मुझे पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि...मैं फिक्की एफएलओ इवेंट का हिस्सा बनूंगी' कह रही हैं। तृप्ति पर ₹5.5 लाख लेकर इवेंट में नहीं पहुंचने का आरोप है।