तापसी ने कंगना संग विवाद पर दी प्रतिक्रिया, मीडिया से कहा- आप इसे खत्म क्यों नहीं होने देते?
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कंगना ने उन पर उनकी 'परवरिश' का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया था। तापसी ने मीडिया से कहा, "आप लोग इस मामले को खत्म क्यों नहीं होने देते? अगर आप ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो यह मुद्दा कब का खत्म हो चुका होता।"