तंबाकू का सेवन करने वालों का दिमाग हो रहा 'छोटा', स्टडी में हुआ खुलासा
'अडिक्शन' में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, तंबाकू और गांजे के उपयोग से दिमाग के कुछ हिस्सों का वॉल्यूम कम पाया गया। 72,000+ लोगों के डेटा व 103 रिसर्च की स्टडी में पाया गया कि तंबाकू के असर से दिमाग के Amygdala/इंसुला/पैलिडम/ग्रे मैटर कम हुआ। इससे लंबे समय में याददाश्त, सोच और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।