तंबाकू कंपनियों के लिए FDI के नियमों को सख्त करने पर विचार कर रही है सरकार: रिपोर्ट
सीएनबीसी-आवाज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू सेक्टर में काम कर रहीं कंपनियों के लिए सरकार, फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट (एफडीआई) या विदेशी निवेश के नियमों को सख्त करने पर विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट, अगर प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली तो तंबाकू उत्पादों की फ्रैंचाइज़ी, ट्रेडमार्क व ब्रांड में और विदेशी टेक्नोलॉजी की साझेदारी में एफडीआई पर रोक लगा सकती है।