तिब्बत में भूकंप के बाद बिहार में हिलने लगे पंखे, नेपाल के मंदिर में हिलती दिखीं घंटियां
तिब्बत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान बिहार में सीलिंग फैन और लैम्प हिलने का वीडियो सामने आया है। इसके अलावा नेपाल से सामने आए वीडियोज़ में एक मंदिर में घंटियां हिलती दिखीं और एक होटल से लोग निकलकर भागते नज़र आए।