ताबड़तोड़ फैसले! जज ने 4 महीने में 22 दोषियों को सुनाई मौत की सज़ा
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने चार महीने में 10 मामलों में 22 दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई है। इससे पहले उन्होंने अपनी बरेली पोस्टिंग के दौरान 13 मौत की सज़ाएं सुनाई थीं। भारतीय कानून के तहत सत्र अदालतों द्वारा दी गई मौत की सज़ाओं को हाईकोर्ट द्वारा पुष्टि ज़रूरी होती है।