तुम भारत में थे, FIR के बारे में जानने के बावजूद वापस चले गए: निखिल को लेकर दलजीत
पति निखिल पटेल से अलग होने के बाद अभिनेत्री दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "तुम भारत में थे और एफआईआर के बारे में जानते थे इसके बावजूद तुम भारत से चले गए।" उन्होंने लिखा, "तुमको पुलिस के सामने आंखों में आंखें डालकर बैठना चाहिए था और उस बकवास कहानी को बताना चाहिए था, जो तुमने बनाई है।"