तुम लोग पैरासाइट हो, तुम्हारी जगह जेल में है: साइबर अपराधियों से सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर फ्रॉड के आरोपी को ज़मानत देने से इनकार करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि साइबर अपराधी पैरासाइट हैं जो लोगों से करोड़ों रुपए ठगते हैं। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती ज़रूरी है और समाज के हित में उनका जेल में रहना बेहतर है।

Load More