तिमाही के नतीजे आने के बाद 16% से अधिक गिरा एमपीएस लिमिटेड का शेयर
डिजिटल लर्निंग सॉल्यूशंस देने वाली एमपीएस लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 16% से अधिक की गिरावट के साथ ₹2,433 के स्तर पर बंद हुए। कंपनी के शेयर में यह गिरावट अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे आने के बाद देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी का प्रॉफिट 40% बढ़ा है लेकिन यह कोर बिज़नेस के बजाय अन्य स्त्रोतों से हुआ है।