तिमाही नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, ऑलटाइम हाई से 50% लुढ़का; निवेशकों में अफरातफरी
इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी प्राज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 9% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है। गौरतलब है कि अब इस शेयर का भाव इसके 52 हफ्ते के हाई ₹875 (1 जनवरी 2025) से लगभग आधा हो चुका है।