तिमाही नतीजों के बाद BSE के शेयर में 9% की तेज़ी, 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद बुधवार को बीएसई के शेयर नैशनल स्टॉक एक्स्चेंज में 9% से अधिक के उछाल के साथ ₹6,847.50 पर पहुंच गए। इसके साथ ही बीएसई के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे। बीएसई का मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 362% बढ़कर ₹494 करोड़ पर पहुंच गया।