तिमाही में कमज़ोर प्रदर्शन के कारण 6% तक गिरा ऐक्सिस बैंक का शेयर, अब क्या करे निवेशक?
ऐक्सिस बैंक के तिमाही के नतीजों में कमज़ोर प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को उसके शेयर में 6% की गिरावट देखने को मिली और यह ₹1,086 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी का कहना है कि यह गिरावट टेक्निकल इम्पैक्ट के कारण आई है। ऐक्सिस बैंक ने गुरुवार को नेट प्रॉफिट में 3.8% की गिरावट रिपोर्ट की थी।