तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे: खुद पर दो बार हुए हमलों को लेकर ईरान से ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उन पर हुए हमलों में शामिल है तो उसके 'टुकड़े-टुकड़े' कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "दो बार मेरी हत्या का प्रयास किया गया और इसमें ईरान शामिल हो सकता है।" उन्होंने कहा, "ईरान ने अमेरिका को सीधे तौर पर धमकी दी है।"