तुम्हारा संपूर्ण समर्पण मुझे प्रेरित करता है: बेटे अर्जुन के जन्मदिन पर सचिन
क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे व क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के 25वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके लिए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे बेटे को जन्मदिन की बधाई। जीवन के लिए तुम्हारा प्यार और संपूर्ण समर्पण मुझे प्रेरित करता है। अपने जन्मदिन पर सबसे पहले तुम जिम गए...इससे तुम्हारा वर्क एथिक पता चलता है।"