तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? ज़ूम कर काजोल की बॉडी का वीडियो लेने वाले पैपराज़ी पर भड़की मिनी माथुर

ऐक्ट्रेस मिनी माथुर ने कैमरा ज़ूम कर काजोल की बॉडी का वीडियो लेने वाले पैपराज़ी पर गुस्सा ज़ाहिर किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई उनकी बॉडी पर ज़ूम करने की! तुम नहीं बताओगे कि वह कैसी दिखें।" दरअसल, वीडियो में काजोल के दिख रहे पेट को लेकर कुछ यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल किया है।

Load More