त्योहारों के सीज़न में 10-12 लाख गिग डिलीवरी राइडर्स को हायर कर सकती हैं कंपनियां: रिपोर्ट
ईटी के मुताबिक, फेस्टिव सीज़न में क्विक कॉमर्स कंपनियों के लिए गिग डिलीवरी राइडर्स की मांग 40% तक बढ़ सकती है। इस दौरान पूरे होम डिलीवरी इकोसिस्टम में 10-12 लाख अतिरिक्त गिग राइडर्स की आवश्यकता का अनुमान है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार, ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियां पीक फेस्टिव पीरियड में 20%+ गिग राइडर्स को जोड़ सकती हैं।