त्योहारों व अस्पताल जाने के दौरान भी करते थे काम: 12 साल बाद Oracle से निकाले गए शख्स की पत्नी
Oracle में 12-साल काम करने के बाद निकाले गए इंजीनियर की पत्नी पूजा साहू ने कहा है कि उनके पति त्योहारों और छुट्टियों में भी काम करते थे। उन्होंने कहा, "जब मेरी सर्जरी हुई...और...मैं अस्पताल में भर्ती थी...तब भी वह अस्पताल से काम करते रहे।" बकौल पूजा, उन्हें नौकरी जाने की खबर सिस्टम में लॉगिन न कर पाने से मिली।