त्योहारी मांग घटते ही सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक
इंडिया बुलियन-ज्वेलर्स असोसिएशन के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:30 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत ₹78,660 रही। त्योहारी सीज़न से पहले 23 अक्टूबर को सोना ₹81,500/10 ग्राम पर पहुंच गया था लेकिन 31 अक्टूबर से इसमें गिरावट शुरू हो गई। हालांकि, गिरावट के बाद भी यह ₹78,000/10 ग्राम के स्तर से ऊपर बना हुआ है। चांदी की कीमतें भी घटी हैं।