त्योहारी सीज़न से पहले कंपनियों ने खाद्य तेलों की कीमतें 15% तक बढ़ाई
त्योहारी सीज़न से पहले कंपनियों ने खाद्य तेलों की कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी की है। सरसों के तेल के दाम 10%, पाम ऑयल के दाम 15%, सोयाबीन के तेल के दाम 8% और सनफ्लावर ऑयल के दाम 10% बढ़े हैं। गौरतलब है कि सरकार ने कंपनियों से खाद्य तेलों की कीमतों में वृद्धि नहीं करने को कहा था।