त्योहारी सीज़न में घर खरीदने का है प्लान? इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली पर घर खरीदने से पहले अपनी आर्थिक क्षमता, स्थिर आय और भविष्य की ज़रूरतों का आकलन करें। सिर्फ छूट देखकर फैसला लेने के बजाय EMI, आपातकालीन बचत, प्रॉपर्टी की कीमत और RERA की मंज़ूरी जांचें। अगर घर खरीदने से आर्थिक बोझ बढ़ता है या ज़रूरी ज़रूरतों से समझौता करना पड़ता है तो खरीदारी टालना बेहतर है।