त्योहारी सीज़न में शहरी भारत में ऑनलाइन खरीदारी में 115% बढ़ोतरी की संभावना: रिपोर्ट
लोकल सर्किल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष त्योहारों पर खर्च के लिए ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मंच को अपने पसंदीदा माध्यम के रूप में चुनने वाले शहरी भारतीय परिवारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, इस वर्ष खर्च ₹2.19 लाख करोड़ होने का अनुमान है और 37% शहरी भारतीय परिवार ₹20,000+ खर्च करने की योजना बना रहे हैं।