त्योहारी सीज़न से पहले 1 लाख नौकरियां पैदा करेगी फ्लिपकार्ट
भारतीय ई-कॉमर्स स्टार्टअप फ्लिपकार्ट के अनुसार, वह आगामी त्योहारी सीजन के लिए देशभर में 1 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा करेगी। फ्लिपकार्ट ने 9 शहरों में 11 नए सप्लाई सेंटर खोले हैं जिससे देश में इन केंद्रों की संख्या बढ़कर 83 हो गई। इन नए केंद्रों से फ्लिपकार्ट की सप्लाई चैन में 1.3 मिलियन स्क्वेयर फुट का इजाफा होगा।