त्योहारी सीज़न से पहले दिल्ली में 922 किलो मिलावटी मिठाई और खोया किया गया नष्ट

दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीज़न से पहले मिलावट के खिलाफ अभियान चलाते हुए निहाल विहार में 13-ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 265kg रसगुल्ला, 45kg छेना, 80kg मिल्क केक और 12kg घिसा हुआ नारियल समेत करीब 402kg खाद्य सामग्री नष्ट की गई। मोरी गेट खोया मंडी में अधिकारियों ने 520kg लावारिस और खराब खोया/छेना नष्ट किया।

Load More