तेरा बाप देता है क्या गैस: राइड कैंसल करने पर बेंगलुरु में लड़की पर चिल्लाते हुए ऑटो ड्राइवर
एक लड़की द्वारा राइड कैंसल किए जाने के बाद बेंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने चिल्लाते हुए उससे बहस की जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर 'तुमने राइड कैंसल कैसे कर दी' और 'तेरा बाप देता है क्या गैस' कहते सुनाई दिया। वीडियो में लड़की ने दावा किया कि ऑटो चालक ने उसे थप्पड़ भी मारा।