तुर्किए के पब्लिक ब्रॉडकास्टर TRT World का X अकाउंट भारत में हुआ बैन
तुर्किए के पब्लिक ब्रॉडकास्टर टीआरटी वर्ल्ड के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है। टीआरटी वर्ल्ड के X हैंडल पर लिखा है, "कानूनी मांग के जवाब में @trtworld को भारत में बंद कर दिया गया है।" हाल ही में भारत के साथ हुए संघर्ष में तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया था।