तुर्किए में इज़रायली विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ईंधन भरने की नहीं मिली अनुमति
इज़रायल की राष्ट्रीय एयरलाइन एल अल ने आरोप लगाया है कि चिकित्सा कारणों से एक यात्री को निकालने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसके विमान को तुर्किए के अंताल्या एयरपोर्ट पर ईंधन भरने की अनुमति नहीं दी गई। एयरलाइन ने कहा कि विमान ने फिर ग्रीस के लिए उड़ान भरी और वहां इज़रायल जाने से पहले ईंधन भरा।