तुर्किए में चोर ने बचने के चक्कर में बुज़ुर्ग के हाथ में काटा, हाथ काटने की आ गई नौबत
तुर्किए के इस्तांबुल में एक चोर ने बचने के लिए 60-वर्षीय बुज़ुर्ग के हाथ में काट लिया और वह भागने में सफल हो गया। इसके बाद बुज़ुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें काटे जाने से एक भयानक संक्रमण हो गया। हाथ काटने की नौबत आने पर डॉक्टरों ने हाइपरबारिक ऑक्सीजन थेरेपी का सहारा लिया और फिर वह ठीक हुए।