तुर्किए में पुरातत्वविदों को मिली 15वीं शताब्दी की शॉपिंग रसीद
तुर्किए में पुरातत्वविदों को 15वीं शताब्दी की एक शॉपिंग रसीद मिली है। यह शॉपिंग रसीद मिट्टी से बनी छोटी सी टैबलेट जैसी दिखती है और इस पर 15वीं शताब्दी का एक प्रशासनिक रिकॉर्ड या एक रसीद अंकित है। बकौल रिपोर्ट्स, इस रसीद पर लकड़ी की मेज, कुर्सियां और स्टूल की खरीद का रिकॉर्ड लिखा हुआ है।