तुर्किए में सिजेरियन डिलीवरी करने वाले 100 से अधिक डॉक्टरों पर लगा जुर्माना, किए गए सस्पेंड
तुर्किए के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिजेरियन डिलीवरी करने वाले 100 से अधिक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों पर जुर्माना लगाया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, इन डॉक्टरों को ड्यूटी से अस्थायी रूप से निलंबित कर अनिवार्य रूप से अतिरिक्त ट्रेनिंग लेने का निर्देश दिया गया। आरोप है, डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की बजाय ज़रूरत से ज़्यादा सी-सेक्शन किए।