तुर्किए से क्या-क्या खरीदता है भारत, कितना होता है कारोबार?
भारत में तुर्किए से मार्बल, सेब, फर्नीचर, कालीन, हाथ से बने सजावटी सामान, लिनन, सिल्क, मसाले, जैतून का तेल, मेवे (बादाम, अखरोट), चेरी, हर्बल और कुछ स्पेशल ड्रिंक्स आयात किए जाते हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में तुर्किए के साथ भारत का कुल व्यापार $10.43 बिलियन था जिसमें $6.65 बिलियन का सामान निर्यात और $3.78 बिलियन का सामान आयात हुआ था।